Report by : Paras Bisht
Published at :
टनकपुर क्षेत्र किरोला नाले में एक वाहन बहा, महिला की मौत, दो लापता, वाहन में 9 लोग थे सवार, देखिए वीडियो
टनकपुर क्षेत्र किरोला नाले में एक वाहन बहा, महिला की मौत, दो लापता, वाहन में 9 लोग थे सवार, देखिए वीडियो

चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र किरोला नाले में एक वाहन बह गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हैं। एसडीआरएफ ने चलाया राहत बचाव अभियान जारी है।
आज दिनांक 09 अगस्त 2024 को टनकपुर एसडीएम द्वारा टीम को सूचित किया गया कि किरोला नाले में एक वाहन फंसा हुआ है , जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए 02 टीमें रवाना हुई। एसडीआरएफ की एक टीम ने 1.5  किमी सड़क मार्ग से घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य शुरू किया जबकि दूसरी टीम बरसाती नाले के अंतिम सिरे शारदा नदी के पास से सर्च एंड रेस्क्यू शुरू किया।
एसडीआरएफ टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन में 09 लोग सवार थे। जिनमें से 03 लोगों को पूर्व में ही पोकलैंड के द्वारा निकाला जा चुका था। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व लोगो की सहायता के साथ कड़ी मशक्कत  से 04 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया जिसमें से 01 महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। 02 व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार की जा रही है।


Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›