Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी एसडीएम संभल की कार, दंपत्ति घायल

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। गुलाबकोटी के पास एक स्कूटी डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे सुधीर बिष्ट निवासी रविग्राम ज्योतिर्मठ अपनी पत्नी ललिता (28) के साथ स्कूटी से ज्योतिर्मठ की ओर जा रहे थे। इस दौरान वे आगे चल रहे एक डंपर को ओवरटेक कर रहे थे। अचानक स्कूटी डंपर से टकरा गई और वाहन ललिता को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। गंभीर चोट लगने के कारण ललिता की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली ज्योतिर्मठ के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और डंपर चालक गौरव, निवासी पोखरी (चमोली) को हिरासत में ले लिया। वहीं, सुधीर को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सीएचसी ज्योतिर्मठ भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि सुधीर प्राइवेट नौकरी करता है। घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›