Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी एसडीएम संभल की कार, दंपत्ति घायल

नई टिहरी। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। घनसाली से ऋषिकेश जा रही एक यात्री बस नागणी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
चंबा थाने के थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे हादसे की सूचना मिली। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान वीरेंद्र सिंह नेगी (35 वर्ष), निवासी जौलंगी सूल्याधार, थौलधार, टिहरी और सुखदेव मैठाणी (22 वर्ष), पुत्र नागेंद्र मैठाणी, निवासी बजिंगा धोपड़धार, घनसाली के रूप में हुई है।
घायलों को तत्काल सीएचसी खाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 14 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया।
हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने बस को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 यात्री सवार थे।
इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बस अनियंत्रित होने के पीछे तकनीकी खराबी थी या लापरवाही।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›