Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 30 फीट खाई में गिरा मैक्स वाहन; 2 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड हाईवे पर भीरी के पास दर्दनाक हादसा। मक्कू से आ रहा मैक्स वाहन 30 फीट नीचे खाई में गिरा। दो लोगों की मौके पर मौत, छह घायल। दुर्घटना की जांच शुरू।

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर देर शाम भीरी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 फीट नीचे जा गिरा। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री घायल हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे यह मैक्स वाहन मक्कू से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। भीरी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होने के बाद वाहन ने पहले हाइवे पर खड़े करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे खेतों में जा गिरा। दुर्घटना में ये सभी दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  'जखोली की आशा': पारिवारिक दुखों और संघर्षों को मात देकर डॉ. आशा ने पेश की कामयाबी की मिसाल


आपदा टीम ने किया रेस्क्यू


दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य छह घायलों का उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की गहराई से जाँच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हादसा तेज रफ़्तार या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

Select Language

Advertisement