Report by : CWN Desk
Published at :
रुड़की: होटल मालिक के बेटे की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

उत्तरकाशी। जिले के मनेरी थाना क्षेत्र के बयाणा गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के 32 वर्षीय विष्णु चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वर्षों बाद हत्या का ऐसा मामला सामने आने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, दोपहर को गांव की एक महिला ने सूचना दी कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी है और उसका पति विष्णु घर पर मौजूद नहीं है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में वर्षा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वर्षा के सिर पर गहरी चोटों के निशान और गले पर चुन्नी से दबाव के चिन्ह पाए गए।
थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि मृतका के पिता चत्तर सिंह पंवार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी विष्णु नशे का आदी था और पहले भी पत्नी के साथ मारपीट करता रहा है। करीब छह महीने पहले भी मामला पुलिस तक पहुंचा था, जिसके बाद वर्षा अपने दो बच्चों के साथ मायके चली गई थी। हालांकि जुलाई में पंचायत चुनाव से पहले दोनों परिवारों में समझौता हुआ और वर्षा वापस ससुराल आ गई।
वर्षा के पिता चत्तर सिंह ने बताया कि उनकी सात बेटियां हैं और वर्षा पांचवीं संतान थी। करीब दस साल पहले उसकी शादी विष्णु से हुई थी। उन्होंने बेटी को यह सोचकर ससुराल भेजा था कि अब हालात सुधर जाएंगे, लेकिन डेढ़ महीने बाद ही उन्हें बेटी का लहूलुहान शव देखना पड़ा।
मृतका वर्षा के दो मासूम बच्चे हैं जिनकी उम्र सात और छह साल है। मां की मौत के बाद उनकी परवरिश की चिंता ने परिवार को और गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›