Connect with us

नैनीताल

कॉर्बेट पार्क में हादसा: कोसी नदी में नहाते समय बिहार के चालक की डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के कॉर्बेट पार्क घूमने आए पर्यटकों के कार चालक नागेंद्र झा की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई। समस्तीपुर निवासी चालक गर्जिया स्थित रिजॉर्ट में ठहरा था।

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के समीप शनिवार सुबह एक दुखद हादसा सामने आया है। दिल्ली से आए पर्यटकों के दल के साथ रामनगर पहुंचे कार चालक की कोसी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आए पर्यटकों का एक समूह गर्जिया क्षेत्र के एक प्रसिद्ध रिजॉर्ट में ठहरा हुआ था। शनिवार सुबह उनका 45 वर्षीय कार चालक नागेंद्र झा, जो मूल रूप से समस्तीपुर बिहार का रहने वाला था, रिजॉर्ट के पास बह रही कोसी नदी में नहाने चला गया।
नहाने के दौरान चालक अचानक नदी के गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गया। नदी किनारे मौजूद गार्ड ने जब उसे डूबते देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नागेंद्र को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस चालक को तत्काल उपचार के लिए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले गई, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Select Language

Advertisement