Connect with us

देहरादून

देहरादून में मजदूर की गला रेतकर हत्या: डॉल्फिन कॉलेज के पास खाई में मिला शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून के प्रेमनगर में बिहार के मजदूर मदन की हत्या कर शव खाई में फेंका। वारदात के बाद से पत्नी लापता, पुलिस आपसी रंजिश समेत कई एंगल से जांच में जुटी।

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। मांडूवाला स्थित डॉल्फिन कॉलेज के पास दरेड नदी किनारे खाई से शनिवार शाम एक मजदूर का खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के सहरसा निवासी 38 वर्षीय मदन के रूप में हुई है, जिसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर पुलिस, एसओजी और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय स्कूली बच्चों ने रास्ते पर खून के निशान देखकर पुलिस को सूचना दी थी। घटनास्थल के निरीक्षण से पता चला है कि आरोपी ने मदन की हत्या करने के बाद उसके शव को झाड़ियों में घसीटकर खाई में फेंका था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि मदन पिछले कुछ समय से मांडूवाला में किराए के मकान में रहता था और मजदूरी करता था। वह शुक्रवार शाम से ही अपने घर से लापता चल रहा था। मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब वारदात के बाद से ही मृतक की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब पाई गई।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मदन के मोबाइल कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं और पत्नी के मिलने के बाद ही वारदात से पर्दा उठ पाएगा।

Select Language

Advertisement