Connect with us

उत्तराखण्ड

हॉस्पिटल में पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने नोटिस थमाया, रावत बोले वाह CBI

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जौलीग्रांट हॉस्पिटल में पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने नोटिस थमाया। हरीश रावत ने इस मामले में अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट लिखी है।
पोस्ट में लिखा है…मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्व किया है, वाह CBI  !!

Select Language

Advertisement