Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी-लालकुआं में छात्रसंघ प्रचार में छात्र गुटों में भिड़ंत, छात्र संघ उपसचिव आईसीयू में भर्ती, उपाध्यक्ष भी गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एलबीएस कॉलेज का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच,  देखिए वीडियो

हल्द्वानी। लालकुआं स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र गुटों के बीच हल्दूचौड़ में जबरदस्त संघर्ष हुआ है। बीती रात हल्दूचौड़ क्षेत्र में युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू एवं अन्य आधा दर्जन युवकों और देवेंद्र गुट के प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में वर्तमान उपसचिव देवेंद्र नैनवाल और उपाध्यक्ष भगत सिंह दरियाल गंभीर जख्मी हुए हैं। जो कि वर्तमान में आईसीयू में भर्ती है।
बिंदुखत्ता निवासी भगत सिंह दरियाल पुत्र देव सिंह दरियाल निवासी विकासपुरी (बिन्दुखत्ता) द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई तहरीर कहा है कि मै हल्दूचौड़ से सिंघलफार्म के रास्ते अपने मित्र देवेन्द्र सिंह नैनवाल s/o लक्ष्मण सिंह नैनवाल के साथ घर को जा रहा था। रास्ते मे सिधलफार्म पर मुझे मेरे कुछ मित्र मिले जिनके साथ में बाते करने लगा। आरोप है कि कुछ थोड़ी देर बाद कमल दानू पुत्र गोपाल सिंह दानू, ललित सुयाल, कविन्दर सिंह विष्ट आ गए। कमल दानू ने मेरे ऊपर तमंचा रखा और ललित व कविन्दर ने मुझे मारना शुरू कर दिया। उसके बाद मेरे मित्रों ने बीच बचाव किया तो 5-6 लोग और आ गये जिनके नाम कुशल जेठा, संजय टाकुली व अन्य थे, उन्होने मेरा बचाव कर रहे देवेन्द्र सिंह नैनवाल को पहले तो कमल दानू ने तमंचे की बट से मारा। फिर धारधार हथियार से सर पर वार कर दिया। मेरा दोस्त वही जमीन पर गिर गया, फिर कुशल, कविन्दर, ललित आदि ने मुझे व मेरे अन्य मित्रों को भी मारा। हम सब जान बचा कर वहाँ से भागे तथा हमने 212 मे सूचना दी, मेरा मित्र देवेन्द्र सिंह नैनवाल बृजलाल हास्पिटल मे ICU मे एडमिट है, जिसकी हालत बहुत गम्भीर है। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है साथ ही छात्रों की धर पकड़ के लिए टीम गठित करते हुए कुछ युवकों को उठाया है।
विदित रहे कि एलबीएस में छात्र संघ चुनाव को लेकर जबरदस्त गुटबाजी उभर कर सामने आ रही है, जिसमें कई बार खूनी संघर्ष भी हो चुका है, तथा अब किसी गंभीर अप्रिय घटना की संभावना भी बन रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement