Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल पहाड़पानी के सेलालेख गांव में युवक पर भालू का हमला, युवक ने पत्थरों से भालू को भगाया

नैनीताल। पहाड़पानी के धारी तहसील की ग्राम पंचायत मज्यूली के सेलालेख गांव में सोमवार की सुबह एक युवक पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। युवक ने पत्थर और हल्ला मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया।
जानकारी के अनुसार कफरौली निवासी मनोज कुमार (38) पुत्र धरम राम सोमवार की सुबह धानारौली दुग्ध समिति से दूध देकर घर को लौट रहे थे। अचानक सेलालेख गांव के पास युवक पर भालू ने हमला कर दिया। मनोज ने भालू की नाक पर पत्थर से वार करते हुए हल्ला मचाकर भालू को जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले से मनोज के पैर में खरोंचे आए हैं।
समाजसेवी कृष्णा मेलकानी ने बताया कि कुछ समय से भालू क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को युवक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। साथ ही डर के मारे महिलाएं भी चारा लेने जंगल नहीं जा पा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को भालू के हमले की जानकारी देने के साथ भालू को पकड़ने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों की जान पर खतरा न बन सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›