Connect with us

नैनीताल

नैनीताल बेतालघाट में तेंदुए ने ग्रामीण पर किया हमला, लोगों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक के सुनस्यारी गांव में रविवार को तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक के हल्ला मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर तेंदुए को भगाया। युवक को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
ग्राम प्रधान कैलाश पंत ने बताया कि सुनस्यारी गांव निवासी तीरथ राज (40) पुत्र किसन राम रविवार को जंगल में बकरियों को चराने के लिए गए थे। जंगल में घात लगाए बैठे तेंदुए ने तीरथ पर हमला कर दिया। तीरथ के हल्ला मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
उन्होंने कहा कि संरपच वीरेंद्र सिंह के निजी वाहन से तीरथ का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रधान ने बताया कि तेंदुए के हमले के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement