नैनीताल

कालाढूंगी में गड़प्पू के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में युवती की मौत

नैनीताल। कालाढूंगी में गड़प्पू पुलिस चौकी के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली की एक निजी कंपनी में जॉब करने वाले राहुल शर्मा निवासी हर्ष विहार कॉलोनी नई दिल्ली, राहुल चौहान निवासी अंबाला (पंजाब), रीता (26) निवासी नोएडा, दीपाली और नेहा कैंची धाम में बाबा नीब करौरी के दर्शन करने कार से आ रहे थे।
गुरुवार सुबह करीब सात बजे उनकी कार गड़प्पू पुलिस चौकी से पास सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। एसओ कालाढूंगी भगवान महर ने बताया कि हादसे में रीता की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। अन्य घायलों को सीएचसी कालाढूंगी में उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। एसओ ने बताया कि घटना के बाद दूसरी कार छोड़कर चालक फरार हो गया। बताया कि कार हल्द्वानी की बनभूलपुरा इलाके की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी