Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी जजफार्म में निर्माणाधीन मकान में पानी का छिड़काव करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

नैनीताल। गरमपानी में ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी एक बुर्जुग की रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में मछली मारते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुर्जुग बृहस्पतिवार को मछली मारने के लिए कोसी नदी पर गए थे। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की थी पर उनका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह रानीखेत पुल के पास कोसी नदी में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना एक शिक्षक ने खैरना पुलिस को दी। एसआई धमेंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग की शिनाख्त अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड़ गांव निवासी गोधन सिंह (68) पुत्र दीवान सिंह के रूप में की। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
परिजनों के अनुसार गोधन सिंह बृहस्पतिवार की रात घर नहीं पहुंचे थे। वह मछली मारकर अपना गुजारा करते थे। कई बार इस वजह से वह समय पर घर नहीं पहुंच पाते थे। भवाली कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग के सिर में लगी चोट को देखते हुए पत्थर से पांव फिसलने से मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›