Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में पारा आज भी करेगा परेशान, गर्म हवाएं झुलसाएंगी

हल्द्वानी। उत्तराखंड में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। मंगलवार से गर्मी में और इजाफा हो सकता है। बीते शनिवार और रविवार को तेज आंधी, ओलावृष्टि और वर्षा का मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक नहीं रहा। इस दौरान प्रदेशभर में मौसम खुला रहा और गर्मी ने परेशान किया।
सोमवार को देहरादून के अलावा डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और उधमसिंहनगर जनपदों में दिनभर तेज धूप ने बेहाल किया। मैदान ही नहीं पहाड़ी जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी के नदीघाटी क्षेत्रों में तेज गर्मी परेशान करने वाली थी। देहरदून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। मंगलवार को भी गर्मी लोगों का पसीना निकलेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›