Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में 15 जून तक वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना, बदला मौसम

सात जनपदों में ऑरेंज अलर्ट, अन्य में येलो
देहरादून। उत्तराखंड में प्री-मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड के पहाड़ से मैदानी क्षेत्र में रविवार से 15 जून तक वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना बनी है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
शनिवार सुबह तक चटक धूप खिलने से देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस बना रहा। दून ही नहीं ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की और डोईवाला क्षेत्र में भी दिनभर प्रचंड गर्मी ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से 15 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल जनपदों में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए नारंगी अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व 40 से 50 किलोमीटर तेज हवाएं चलने का अंदेशा है। ऐसे क्षे

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›