Report by : CWN Desk
Published at :
आज से 3 दिन छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक, प्रदेशभर में बारिश शुरू
6 दिन बारिश रहेगी, रविवार के लिए कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को दस्तक दे दी है। प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार से देहरादून समेत सात जनपदों में अगले 24 घण्टे में भारी से बहुत भारी वर्षा का अरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनिताल व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आगामी 6 दिन बारिश रहेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›