Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में अब इनको आसानी से मिल सकता है शस्त्र लाइसेंस

देहरादून। उत्तराखंड में शूटिंग अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को शस्त्र लाइसेंस मिलेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के गृह सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर इसके निर्देश दिए हैं।
दरअसल शूटिंग से जुड़े खिलाड़ियों को शूटिंग अभ्यास के लिए शस्त्र की आवश्यकता होती है। जिसके लिए शस्त्रत्त् लाइसेंस की प्रक्रिया बहुत लम्बी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की ओर से उन्हें इस समस्या से अवगत कराया गया। केंद्र सरकार की ओर से इस संदर्भ में राज्यों को दिशा निर्देश भी दिए जा चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति शूटिंग के लिए अच्छी नहीं है और इसका असर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत निश्चित समय सीमा के भीतर खिलाड़ियों को शस्त्रत्त् लाइसेंस जारी कराने के संबंध में गाइडलाइन जारी करने को कहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›