Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में कक्षा 9 की 50 हजार इन छात्राओं को सरकार देगी साइकिल

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सभी जिलों को बजट जारी, हर छात्रा के बैंक खाते में 2850 रुपये जमा होंगे
देहरादून। राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की कक्षा नौ में पढ़ने वाली करीब 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल मिलेगी। इसके लिए सरकार ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सभी जिलों को बजट जारी कर दिया। हर छात्रा के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए 2850 रुपये जमा कराए जाएंगे। मैदानी जिलों में छात्राओं को अनिवार्य रूप से साइकिल खरीदनी होगी जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में इस राशि की बैंक या डाकघर में चार साल की एफडी कर सकती हैं।
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह ने बताया कि योजना में पारदर्शिता के लिए जिला स्तर पर इसकी निगरानी भी की जाएगी। इसके लिए सीईओ की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें डीईओ-माध्यमिक, वित्त नियंत्रक और जिले के वरिष्ठतम प्रधानाचार्य सदस्य होंगे। ये टीम ब्लॉक स्तर पर 20 प्रतिशत लाभार्थियों का मौके पर जाकर सत्यापन करेगी। साइकिल खरीद के साथ एफडी की जांच भी की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›