नई दिल्ली

उत्तराखंड में इस मदरसा में मुस्लिम बच्चे पढ़ेंगे भगवान श्रीराम का पाठ

देहरादून मुस्लिम कालोनी देहरादून में बनेगा प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा
देहरादून।
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से मुस्लिम कालोनी में बनेगा,
मुस्लिम कालोनी देहरादून में प्रदेश का पहला माॅडल मदरसा बनेगा, जिसमें बच्चे भगवान श्रीराम का पाठ पढ़ेंगे। यह कहना है उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का। उन्होंने कहा, अल्पसंख्यक निदेशालय में वक्फ बोर्ड की की बैठक में शिक्षा समिति की बैठक के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, राज्य में शुरुआत में चार मॉडल मदरसे बनने हैं। जिनमें पहला मदरसा जल्द ही डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से मुस्लिम कालोनी में बनेगा, जिसमें एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। जो सामान्य विद्यालय की तरह चलेंगे। कहा, मदरसे में आने वाले जिन बच्चों को उर्दू, अरबी पढ़नी हैं, उन्हें इसके लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बच्चों को स्कूल ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें मुफ्त दी जाएंगी। मदरसे के लिए आउटसोर्स से प्रिंसिपल और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके शुरुआती खर्च को उत्तराखंड बोर्ड देगा, जबकि भविष्य में इसमें आने वाला खर्च धामावाला मस्जिद, दून अस्पताल दरगाह और पलटन बाजार मस्जिद की ओर से उठाया जाएगा।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी