Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में रिजॉर्ट में फंदे पर लटका मिला युवती का शव, परिजनों और ग्रामीणों का जमकर हंगामा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिजॉर्ट के दो कर्मचारी हिरासत में लिए
उत्तरकाशी। संगमचट्टी इलाके में कफलौं गांव के रिजॉर्ट में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। युवती की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। पुलिस ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले में रिजॉर्ट के दो कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय अमृता एक साल से रिजॉर्ट में नौकरी कर रही थी। वह रिजॉर्ट में ही रहती थी और रिजॉर्ट मालिक के बच्चों की देखभाल करती थी। शुक्रवार सुबह रिजॉर्ट मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि अमृता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को अमृता का शव फंदे से लटका मिला। परिजन और ग्रामीण भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे और हंगामा किया। ग्रामीणों ने रिजॉर्ट के दो लोगों पर युवती की हत्या का आरोप लगाया और उनको तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई। सीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एसएसआई मनेरी थाना राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement