Report by : CWN Desk
Published at :
मौसम के बिगड़े रुख को देखते हुए ईद उल जुहा की नमाज मस्जिद के अंदर अदा की गई

देश की खुशहाली की कामना की गई

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में मौसम के बिगड़े रुख को देखते हुए ईद उल जुहा उर्फ बकरा ईद की नमाज मस्जिद के अंदर अदा की गई। देश की खुशहाली की कामना की गई।
नैनीताल में मल्लीताल की जामा मस्जिद में सवेरे नौ बजे शुरू हुई नमाज में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा की। नमाजी अधिवक्ता सय्यद नदीम मून ने बताया कि देश में अमन शांति और भाईचारा को देखते हुए ईद मनाई गई। नमाज के बाद सभी मुसलमानों को संदेश दिया गया आपके किसी भी काम से समाज के लोगों की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए। देश मे भाईचारा बना रहना चाहिए। बताया गया कि मस्जिद के भीतर पंद्रह सौ से दो हजार नमाजियों ने ईद की नमाज अदा कर सभी की खुशहाली की कामना की। मस्जिद इमाम मो.अजमल ने भी देशवासियों को इस की मुबारकबाद दी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›