Report by : CWN Desk
Published at :
रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के ट्रायल पर इछुक पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी

कमल जगाती

नैनीताल- आर्टिफिशल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के ट्रायल के मौके पर ही क्लाइम्बिंग के इछुक पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। क्लाइम्बिंग एक्सपर्ट एवरेस्टर तुसी साह ने बताया कि ट्रायल सफल हुआ है। वॉल में चढ़ने के लिए इक्छुक लोगों की भीड़ लग गई।

रॉक क्लाइम्बिंग वॉल के ट्रायल पर इछुक पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 अप्रैल को उद्घाटन किया था

नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में 98 लाख से अधिक धनराशि लगाकर क्लाइम्बिंग के लिए आर्टिफिशल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल लगाई गई। इसका उद्घाटन 10 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। मई अंत में बनकर तैयार हुई इस वॉल को आज ट्रायल के लिए खोला गया। डी.एस.ए.के पोजिशन वाली इस आर्टिफिशल रॉक क्लाइम्बिंग वॉल को शुरू करने के लिए आज नैनीताल मॉन्टेनीयरिंग क्लब(एन.टी.एम.सी.)के एक्सपर्ट दल को बुलाया गया। टीम में पूर्व पर्वतारोही राजेश साह, योगेश साह आदि पहुंचे। एवेरेस्ट फतह करने वाली क्लाइंबर तुसी साह ने बताया कि उन्होंने आज क्लाइम्बिंग वॉल का ट्रायल किया जो पूरी तरह से सफल रहा। यहां क्लाइम्बिंग शुरू करते ही पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। हर कोई एक बार इस वॉल को चढ़ना चाहता था।
ओलंपिक गेम्स में भी आर्टिफिशल वॉल क्लाइम्बिंग को जगह मिल गई है। नैनीताल में लीड क्लाइम्बिंग और स्पीड क्लाइम्बिंग हैं जबकि बोल्ड़िंग क्लाइम्बिंग की वॉल नहीं है । इस खेल में सब जूनियर, जूनियर, मेंस और वेटरन गर्ल्स और मैंन की कैटेगिरी में प्रतियोगिता होती है। इस नैशनल स्पीड वॉल में होल्ड के माध्यम से रूट बना हुआ है, जिसका इस्तेमाल करके क्लाइंबर वॉल में ऊपर चढ़ते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›