Connect with us

नैनीताल

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, शिनाख्त के मोर्चरी भिजवाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- बरेली रोड़ स्थित तीनपानी बाईपास में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर उसे शिनाख्त के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह  तीनपानी गौला बाईपास रोड में क्षेत्र निवासियों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही शव कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा वहां मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त करने के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई भी उसे पहचान नहीं पाया। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। पुलिस ने शव को शिनाख्ति के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं स्कूल से लापता, पुलिस को मिला महत्वपूर्ण सुराग

Select Language

Advertisement