Report by : Paras Bisht
Published at :
प्रस्तावित G-20 सम्मेलन के दृष्टिगत रामनगर-कालाढूंगी का ट्रैफिक प्लान जारी…
प्रस्तावित G-20 सम्मेलन के दृष्टिगत रामनगर-कालाढूंगी का ट्रैफिक प्लान जारी…

दिनांक 28 मार्च, 2023 से दिनांक 30 मार्च,2023 तक प्रस्तावित G-20 सम्मेलन के दृष्टिगत वीआईपी / वीवीआईपी गणों के भ्रमण के दौरान रामनगर-कालाढुंगी शहर का ट्रैफिक प्लान इस प्रकार से रहेगा।

🔷 कोसी बैराज से लखनपुर होते हुए ताज रिजॉर्ट तक नो पार्किंग जोन रहेगा। सड़क के दोनों और किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं किया जाएगा।

🔷 दिनांक 28.29.30 मार्च, 2023 की प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक केवल दिन के समय वी.आई.पी. रूट कोसी बराज, लखनपुर, आमदडा, गर्जिया रामनगर तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त तिथि में भारी वाहनों का आवागमन केवल रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक ही रहेगा।

🔷 वी.आई.पी. रूट पर दिनांक 28-3-2023 से 30-3-2023 तक केवल आवश्यक वस्तुएं (जैसे- पेट्रोल/डीजल, दूध, गैस तथा एम्बुलेन्स) के वाहन ही संचालित रहेगे। परन्तु वी.आई.पी. भ्रमण / मूवमेन्ट के समय पूर्णतः जीरो जोन कर दिया जायेगा।

🔷 वी.आई.पी. मूवमेन्ट / भ्रमण के दौरान वी. आई पी रूट नया गांव तिराहा, कोटाबाग तिराहा, बैलपड़ाव तिराहा, हनुमानधाम छोई तिराहा, नया कोसी पुल पूर्वी छोर पाटकोट तिराहा, कोसी बैराज तिराहा, लखनपुर चौराहा, गर्जिया चौकी के सामने तथा शिवलालपुर चुंगी व चोरपानी तिराहे पर लगभग 100 मी. पूर्व बैरियर लगाकर पूर्णतः जीरो जोन किया जायेगा।

🔷 जी – 20 के दृष्टिगत नवरात्रि के अवसर पर गर्जिया में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली, छोटा हाथी, आदि बड़े वाहनों से दर्शन के लिए आते हैं, जिन्हें हल्दुआ बैरियर से वापस किया जाएगा। केवल हलके वाहन वाले श्रद्धालुओं का ही प्रवेश होगा।

पार्किंग-व्यवस्था

🔺 ताज व नमः रिजोर्ट में केवल वी.आई.पी. के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

🔺 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों पार्किंग के लिये ताज रिजोर्ट से बराबर में जमीन को समतलीकरण व इन्टरलॉक टाइल लगाकर तथा नमः रिजोर्ट के सामने सड़क के दूसरी तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

🔺दिनांक 25.3.2023 से 30.3.2023 तक रानीखेत रोड, पी.डब्ल्यू. डी गेस्ट हाउस के सामने, आम उडा रोड तथा डिग्री कॉलेज के सामने लगने वाले वाहन जैसे GMOU/KMOU की बसे, जिप्सी, टकाडम्बर/टिम्पर तथा टॅक्सी आदि समस्त वाहनों को एम. पी.आई.सी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।

Ashok Kumar IPS
Uttarakhand Police
Kumaun Range Uttarakhand Police
Traffic directorate Uttarakhand police

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›