Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार कनखल में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में कोहराम

रुद्रपुर। रामपुर में शुक्रवार देर रात रास्ते को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। रुद्रपुर निवासी ट्रक ड्राइवर जहांगीर (35) की चार लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की 13 वर्षीय बेटी जब पोस्टमार्टम हाउस में पिता का शव देखी तो बुआ से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगी। यह दृश्य देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के रेशमबाड़ी निवासी जहांगीर अपने दोस्त हरीश चौहान के साथ शुक्रवार रात करीब 11 बजे रामपुर जिले के खानपुर नई बस्ती में दोस्त सूबा सिंह से मिलने गए थे। लौटते समय रास्ते से गुजरने को लेकर उनकी गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और आरोपियों ने जहांगीर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जहांगीर की पत्नी का निधन बेटी के जन्म के कुछ साल बाद ही हो गया था। तब से वह ट्रक चलाकर बेटी की परवरिश कर रहा था। बेटी के सामने अचानक पिता का शव आने से उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुआ हासिना ने बताया कि भाई ही बेटी के एकमात्र सहारा थे। वह पानीपत की एक कंपनी में काम करती हैं, लेकिन भाई की हत्या की खबर सुनकर रुद्रपुर लौट आईं। परिजनों का कहना है कि अब मासूम बेटी का पालन-पोषण कौन करेगा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से इलाके में गम और गुस्से का माहौल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›