Connect with us

नैनीताल

नैनीताल जिले में एसओजी टीम समेत 9 दरोगा और 2 इंस्पेक्टरों का तबादला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसओजी में लंबे समय से जमे सिपाहियों को भी थाना-चौकियों में भेजा गया

हल्द्वानी। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने एसओजी टीम समेत 9 दरोगा और 2 इंस्पेक्टरों का तबादला किया। एसओजी टीम में लंबे समय से जमे सिपाहियों को भी थाना-चौकियों में भेजा गया है।
इंस्पेक्टर उमेश कुमार मलिक को प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली से प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है। उनकी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को साइबर सेल से थाना भवाली भेजा है। उपनिरीक्षक प्रमोद पाठक को थानाध्यक्ष काठगोदाम से थानाध्यक्ष मुखानी, उपनिरीक्षक विमल मिश्रा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय लालकुआं से थानाध्यक्ष काठगोदाम, उपनिरीक्षक रमेश सिंह बोरा को थानाध्यक्ष मुखानी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भवाली, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह नेगी को प्रभारी एसओजी से थाना काठगोदाम भेजा है। उपनिरीक्षक मनोज नयाल को थानाध्यक्ष बेतालघाट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना रामनगर, उपनिरीक्षक महेश जोशी को रामनगर से थानाध्यक्ष बेतालघाट, उपनिरीक्षक प्रकाश मेहरा को भवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वितीय थाना लालकुआं बनाया है। एसओजी से सिपाही अशोक सिंह रावत को थाना काठगोदाम, भानु प्रताप ओली को भवाली, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह को लालकुआं, कुन्दन सिंह को मल्लीताल, दिनेश नगरकोटी को थाना मुक्तेश्वर, सिपाही अनिल गिरी को थाना हल्द्वानी भेजा है।

Select Language

Advertisement