Report by : CWN Desk
Published at :
भीमताल अस्पताल में उपचार के अभाव में पर्यटक की मौत, परिवार ने उठाए सवाल

रामनगर: रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र स्थित यूएसआर दिव्यांग स्कूल बसई में भर्ती एक 13 वर्षीय दिव्यांग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। किशोर को एक साल पहले हरिद्वार से रेस्क्यू कर इस स्कूल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को किशोर की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के शरीर पर नीले निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।


क्या कहती है पुलिस?
स्थानीय पुलिस ने बताया कि किशोर पिछले एक महीने से टाइफायड से पीड़ित था और काफी कमजोर हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही, बाल कल्याण समिति को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›