Report by : CWN Desk
Published at :
बागेश्वर सड़क हादसा: 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 वर्षीय मासूम की मौत

बागेश्वर के सुमालगांव निवासी 26 वर्षीय आईटीबीपी जवान कवींद्र राम का आकस्मिक निधन। अरुणाचल प्रदेश में तैनात जवान को सरयू-गोमती संगम पर दी गई गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई।

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां छुट्टी पर घर आए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक युवा जवान का अचानक निधन हो गया। कपकोट तहसील के सुमालगांव (भनार घाटबगड़) निवासी 26 वर्षीय कवींद्र राम पुत्र भीम राम का आकस्मिक देहांत होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद सरयू-गोमती संगम पर राजकीय सम्मान और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
युवा सैनिक कवींद्र राम आईटीबीपी की 58वीं बटालियन में कमांडो के रूप में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। वह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही सातवीं वाहिनी आईटीबीपी में भर्ती हुए थे और अपनी पासिंग आउट परेड पूरी करने के बाद देश की सेवा में जुटे थे। हाल ही में वह कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने पैतृक गांव आए हुए थे। घर पर प्रवास के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका असामयिक निधन हो गया। मृतक जवान अभी अविवाहित थे और उनके जाने से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुरुवार को बागेश्वर जिला अस्पताल के डॉक्टर गिरीजा शंकर जोशी की देखरेख में जवान के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा सरयू-गोमती संगम के लिए रवाना हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि कवींद्र राम के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान सातवीं वाहिनी आईटीबीपी के राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। जिला पंचायत सदस्य बलवंत राम और पूर्व प्रधान कुंदन कोरंगा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›