Connect with us

नई दिल्ली

इस तारीख को खत्म हो गया खरमास, शुरू होंगे शुभ कार्य

Published

on

खबर शेयर करें 👉


नए साल के जनवरी में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, ये आएंगे त्योहार


हल्द्वानी। जनवरी के महीने में लोहड़ी, पोंगल, षटतिला एकादशी और बसंत पंचमी जैसे बड़े व्रत-त्योहार भी आने हैं। इस महीने खरमास का समापन भी होने वाला है। जिसके बाद से शादी, गृह प्रवेश आदि जैसे शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाएगा।
जनवरी माह में त्योहार पड़ेंगे
सोमवार, 2 जनवरी 2023 – साल का पहला व्रत पौष पुत्रदा एकादशी बुधवार, 4 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (शुक्ल) शुक्रवार, 06 जनवरी 2023 – पौष पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ शनिवार, 07 जनवरी 2023 – माघ माह का शुभारंभ मंगलवार, 10 जनवरी 2023 – गणेश संकष्टी चतुर्थी शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 – मंगल मार्गी शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 – लोहड़ी पर्व  शनिवार, 14 जनवरी 2023 – सूर्य गोचर  शनिवार, 14 जनवरी 2023 – मकर संक्रांति, खरमास समापन, लोहड़ी रविवार, 15 जनवरी 2023 – पोंगल मंगलवार, 17 जनवरी 2023 – शनि गोचर  बुधवार, 18 जनवरी 2023 – षटतिला एकादशी व्रत गुरुवार, 19 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (कृष्ण) शुक्रवार, 20 जनवरी – मासिक शिवरात्रि शनिवार, 21 जनवरी 2023 – माघ (मौनी) आमावस्या रविवार, 22 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ गुरुवार, 26 जनवरी 2023 – बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा) शनिवार, 28 जनवरी 2023 – रथ सप्तमी  सोमवार, 30 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त
जनवरी में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल ग्रहों की चाल के लिहाज से साल 2023 का पहला महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. साल 2023 में 14 जनवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 17 जनवरी में शनि देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे. फिर 22 जनवरी को शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इससे पहले 12 जनवरी को बुध का उदय होगा और 13 जनवरी को मंगल मार्गी होंगे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement