Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
भाजपा की “विकसित भारत संकल्प यात्रा” पहुंची जागेश्वर धाम
भाजपा की “विकसित भारत संकल्प यात्रा” पहुंची जागेश्वर धाम

जागेश्वर(अल्मोड़ा)। विकसित भारत संकल्प यात्रा आज विकासखंड धौलादेवी के जागेश्वर पहुंची। जहां पर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की 17 प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पात्र लोगों के चिन्हीकरण के लिए लोगों से प्रपत्र भी इकट्ठा किए।
इस कार्यक्रम के तहत विकासखंड धौलादेवी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाभार्थियों से किए गए संवाद एवं उनके संबोधन को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने वर्चुअल माध्यम से सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को मोदी की गारंटी वाली गाड़ी कहकर लोगों से आह्वान किया कि यह गाड़ी जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चलाई गई है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं।
इस दौरान भारत को विकसित बनाने के लिए सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने विकसित भारत की शपथ भी ली, तथा 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी ने अपना योगदान देने की बात कही। यात्रा में विधानसभा जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जेष्ठ प्रमुख योगेश भट्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, महेंद्र मेहरा, मीडिया प्रभारी हुकुम सिंह कार्की, विभिन्न पंचायतों के ग्राम प्रधान, आगनबाड़ी कार्यकृतियों समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›