Connect with us

उत्तराखण्ड

जय श्री राम सेवा दल और हनुमान भक्तों ने लव जिहाद का पुतला फूंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल में आज दिल्ली के सनसनीखेज लव जिहाद से जुड़े साक्षी हत्याकांड में लव जिहाद का पुतला फूंका। जय श्री राम सेवा दल और हनुमान भक्तों’ने पुतला फूंकने के बाद जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़कियों को शिकार बनाए जाने के खिलाफ उन्होंने आरोपी समेत लव जिहाद का पुतला फूंका है।


शाम 5 बजे पंत पार्क में जय श्री राम सेवा दल और हनुमान भक्तों ने धर्म विशेष द्वारा चलाए जा रहे ‘लव जिहाद’ के नाराज होकर उसका पुतला दहन कर दिया। करेंगे। सभी ने एक आवाज में कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस को इस तरह के कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका न गया तो वो ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने पुलिस से ये भी निवेदन किया कि गर्ल्स स्कूलों के रास्तों में मनचलों को चिन्हित कर गलत हरकतों पर तत्काल रोक लगाई जाए। आंदोलनकारियों ने
लव जिहाद मुर्दाबाद और लव जिहाद के हत्यारे साहिल को फांसी दो, जेहादियों को फांसी दो के नारे लगाए। पुतला दहन कार्यक्रम में ‘जय श्री राम सेवा दल’ के अध्यक्ष मंनोज कुमार, उप सचिव विक्की वर्मा, उपाध्यक्ष कुंदन तिलारा, अधिवक्ता नितिन कार्की, नवीन जोशी ‘कन्नू’, अमित साह, रोहित कुमार, संजय कुमार, प्रकाश नौटियाल, राहुल कुमार, सोनू कुमार, आकाश सोनकर, राधा पाण्डे खोलिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement