Report by : CWN Desk
Published at :
केदारनाथ धाम में साढ़े पांच टन ओम की आकृति स्थापित

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में मंगलवार को साढ़े पांच टन ओम की आकृति स्थापित हो गई।
लोनिवि गुप्तकाशी के सहयोग से केदारनाथ मंदिर से पहले गोल चबूतरे पर यह आकृति स्थापित की गई है। आकृति को गुजरात में तैयार किया गया। करीब चार मीटर लम्बी और तीन मीटर चौड़ी आकृति का वजन साढ़े पांच टन है। इसके निर्माण में तांबे और कांसा का प्रयोग किया गया है। उधर, सरकार की ओर से केदारनाथ में पुननिर्माण कार्यों को पूरा करने की डेडलाइन सरकार की ओर से इस साल दिसंबर रखी गई है।मंगलवार को केदारनाथ में एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र सिंह, लोनिवि के अधिकारी कर्मचारी, तीर्थपुरोहितों की मौजूदगी में आकृति को स्थापित किया गया। आकृति में लाइट लगाई जाएगी ताकि दिन के साथ-साथ रात में भी यह आकृति चमकती रहे। डीडीएमए लोनिवि के ईई विनय झिंक्वाण ने बताया कि मंगलवार को इस आकृति को गोल चबूतरे के पास स्थापित किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›