Connect with us

हल्द्वानी

पेयजल संकट पर राजपुरा निवासी खाली बर्तन ले पहुंचे जल संस्थान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- राजेन्द्र नगर राजपुरा में व्याप्त पेयजल संकट के विरोध में स्थानीय लोगों ने यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस मौके पर हेमन्त साहू ने कहा जल संस्थान के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए जनता पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है जिन बच्चों के खेलने कूदने की उम्र है वह बच्चे सुबह से शाम तक पानी के लिए 2 से 3 किलोमीटर दूर तक के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है।
इस मौके पर मोनू चौहान, कविता देवी, बबीता कश्यप,माया देवी, नेहा शर्मा, प्रीती आर्या, अनीता देवी, सूरज मिस्त्री समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement