Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून में जल्द ही एक रोजगार मेला आयोजित होगा : हरबीर सिंह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में निदेशक हरबीर सिंह ने सेवायोजन विभाग से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा यह स्पष्ट निर्देश है कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में जो भी बच्चे पंजीकरण से लेकर उनके रोजगार मिलने तक के सारे रिकॉर्ड रखना बेहद जरूरी है।उन्होंने बताया कि देहरादून में जल्द ही एक रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा  है। जिसमें केंद्र सरकार के मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री और राज्य के विभागीय मंत्री मौजूद रहेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को रोजगार से संबंधित नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने छात्रों के पंजीकरण और उनको किन जगहों पर रोजगार दिया गया है, उसकी सारी जानकारी विभाग के पास हो इसको लेकर अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 18 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग योजनाओं का किया शुभारंभ, क्षेत्रीय निवेशक कन्क्लेव में हुए थे 24740 हजार करोड़ के एमओयू

Select Language

Advertisement