Connect with us

उत्तराखण्ड

नवनियुक्त जिलाधिकारी ने पदभार संभाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पहाड़ और मैदान को मैनेज करना होगा : जिलाधिकारी

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल जिले में आज नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पदभार संभाल कर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा की वो केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगी।
नैनीताल के जिला कलेक्ट्रेट में शनिवार सवेरे नवनियुक्त जिलाधिकारी वंदना सिंह ने चार्ज संभालने के बाद पत्रकार वार्ता की। बेहद रिजर्व प्रवृति की प्रशासनिक अधिकारी वंदना ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पर्यटन सीजन को लेकर वह बैठक करेंगी और जो भी समस्याएं पार्किंग, ट्रैफिक या अन्य परेशानियों को लेकर आएंगी उनका समाधान किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा एक पूर्ण पहाड़ी जिला था लेकिन नैनीताल में पहाड़ और मैदान का समागम है। इसे उसी तरह से मैनेज करना होगा। इसके अलावा वंदना ने कहा कि पिछले अधिकारियों के लोकप्रिय सौन्दर्यकरण योजनाओं को ऐसे ही आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर ए.डी.एम.प्रशासन शिवचरण द्विवेदी, ए.डी.एम.वित्त अशोक जोशी, जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंदरियाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: हरिद्वार-रुड़की के दो निजी अस्पतालों की संबद्धता निलंबित

Select Language

Advertisement