Report by : CWN Desk
Published at :
रामनगर में खनन माफिया तमंचे की नोक पर अवैध खनन में पकड़ी जेसीबी छुड़ा ले गए

रामनगर। खनन माफिया तमंचे व तलवारों से लैस खनन माफिया अवैध खनन में पकड़ी गई जेसीबी को गुरुवार तड़के छुड़ा ले गए। वन विभाग की टीम ने आरोपित के ठिकाने में छापामारी कर उसकी दूसरी जेसीबी को पकड़ लिया।
इस मामले में विभागीय केस भी दर्ज किया गया है। बुधवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि गुलजारपुर ब्लाक प्लाट संख्या 15 में जेसीबी मशीन से खनन किया जा रहा है। रामनगर रेंज के रेंजर जेपी डिमरी, स्टाफ व वन सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची।
वन कर्मियों के आने का आभास होने पर चालक ने जेसीबी को भगा दिया। वनकर्मियों द्वारा पीछा करने पर चालक जेसीबी को किसी खेत में रोककर खुद भाग गया। विभाग की टीम प्राइवेट चालक की मदद से जेसीबी को जुड़का वन चौकी ला रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान 15 से 20 लोग तमंचे व तलवारें लहराते हुए बाइक और कार से पहुंचे और जेसीबी को छुड़ाकर ले गए।
जेसीबी की रोशनी में स्टाफ ने ग्राम गुलजारपुर निवासी सतनाम सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह व जगदीप सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह को पहचान लिया। वनाधिकारियों का कहना है कि रास्ता संकरा होने पर विभाग के वाहन नहीं मुड़ पाए। जिससे अपराधी जेसीबी को छुड़ा कर ले जाने में सफल रहे।
डीएफओ प्रकाश चन्द्र आर्या ने बताया कि आरोपित सतनाम सिंह पूर्व में आपराधिक व्यक्ति है। वह अवैध खनन में शामिल रहता है। उसके खिलाफ अवैध खनन के केस दर्ज हैं। सतनाम की दूसरी जेसीबी भी अवैध खनन में लिप्त रहती है। उस जेसीबी को गुलजारपुर से कुलविंदर के घर से जब्त कर लिया। जेसीबी को कार्यशाला में लाकर निष्प्रयोज्य भंडार में खड़ा कर दिया। रेंजर जेसी डिमरी ने बताया कि इस मामले की तहरीर कुंडेश्वरी थाने में दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›