Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
पिथौरागढ़ में गोठ में रखी घास में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

पिथौरागढ़। नगर से सटे बांस गांव में एक दुकान के नीचे के कमरे (गोठ) में रखी घास में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। घास में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर से करीब 20 किमी दूर स्थित इस गांव के बस स्टेशन के समीप जिंदा जलकर मरे व्यक्ति की शिनाख्त बांस गांव के बिडखेत तोक निवासी गणेश राम (50) पुत्र स्व.चामू राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गणेश राम मानसिक रूप से अस्वस्थ था और गांव में कूड़ा बीनकर अपनी गुजर-बसर करता था। वह रात में किसी वक्त हरीश राम की दुकान के नीचे घास रखने के लिए बने कमरे में घुस गया। सुबह स्टेशन पहुंचे लोगों ने दुकान के निचले हिस्से में बने इस कमरे से धुंआ उठता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल हिमांशु पंत के साथ पहुंची पुलिस टीम ने आग बुझाई। छानबीन में इस कमरे के अंदर जला हुआ एक शव मिला। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिंदा जलकर मरा गणेश राम रात करीब 9 बजे तक दुकानों के आसपास ही घूम रहा था। वह बीड़ी पीने का आदी था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›