Connect with us

उत्तराखण्ड

भूधंसाव से प्रभावित जाखन गांव पहुंची डीएम, पहाड़ चढ़ते बिगड़ी तबियत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गांव में 10 मकान हो गए हैं धराशायी, परिवारों ने छोड़ा घर और सुरक्षित जगहों पर ली है शरण
देहरादून (विकासनगर)। जिलाधिकारी सोनिका ने विकासनगर तहसील के जाखन गांव के भूस्खलन व भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। पहाड़ चढ़ते डीएम की तबियत भी बिगड़ गई। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्षति का आकलन करने, भूविज्ञानियों को क्षेत्र का सर्वे करने और प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने का प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से वार्ता कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पष्टा में बने रहने को कहा। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
जिला प्रशासन की ओर से फौरी तौर पर प्रभावितों को मुआवजे के रूप अहेतुक धनराशि के चेक भी वितरित किए गए। इस दौरान एसडीएम विनोद कुमार, सीओ बीएल शाह, कोतवाल संजय कुमार, चौकी इंचार्ज अर्जुन गुसाईं आदि मौजूद रहे। और चौड़ी हो गईं दरार मदरसू ग्राम पंचायत के जाखन गांव में बुधवार को भूस्खलन व भूधंसाव से 10 मकान धराशायी हो गए थे।
जिन मकानों में हल्की दरारें थी, वह गुरुवार को और चौड़ी हो गईं। ग्रामीण खतरा उठाकर पूरे दिन घरों से सामान निकालने में लगे रहे। प्रभावित 28 परिवारों के लगभग 150 लोगों को नजदीकी गांव पष्टा के जूनियर हाईस्कूल में बनाए राहत कैंप में ठहराया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था कराई है। कुछ प्रभावित परिवार पष्टा में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement