Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में रामझूला पुल के एबटमेंट का सुरक्षा पुश्ता ढहा, दोपहिया वाहनों की आवाजाही रोकी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मिट्टी के कटाव होने से पुल को खतरा, पुल पर आवाजाही रुकने से मायूस नजर आए सैलानी, जानकी सेतु पर बढ़ा भार

ऋषिकेश। गंगा के उफान से रामझूला पुल के एबटमेंट का सुरक्षा पुश्ता ढह गया। आसपास की मिट्टी के कटाव होने से पुल को खतरा बना है। पीडब्ल्यूडी और पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर रामझूला पुल पर आवाजाही रोक दी। पीडब्ल्यूडी के एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसके बाद पैदल आवाजाही के लिए पुल को खोला दिया गया।
गुरुवार तड़के रामझूला पुल के एबटमेंट की सुरक्षा दीवार के पास की मिट्टी का गंगा के उफान से कटाव शुरू हो गया। दीवार ढहने की सूचना पुलिस तक पहुंची, तो तत्काल एसडीएम नरेंद्रनगर को अवगत कराया गया। उन्होंने झूला पुल पर फौरन आवागमन प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी की नरेंद्रनगर डिविजन के इंजीनियरों की टीम को मौके पर पहुंचकर जांच के लिए कहा गया। सुबह करीब सवा आठ बजे मुनिकीरेती पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रामझूला पुल पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। इस बीच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशुतोष इंजीनियरों की टीम लेकर पहुंचे। उन्होंने एबटमेंट की जांच की, इसमें पता चला कि एबटमेंट फिलहाल सुरक्षित है। सिर्फ सुरक्षा के लिए बना पुश्ता मिट्टी के कटाव से क्षतिग्रस्त हुआ है। एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सुबह करीब 11 के आसपास पुल को पैदल आवाजाही के लिए खोल दिया गया। दोपहिया वाहनों का आवागमन अभी एहतियात के तौर प्रतिबंधित रखा गया है। बताया कि पीडब्ल्यूडी ने पुश्ते की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
रामझूला पुल पर रोक के बाद जानकी पुल से दुपहिया वाहनों की आवाजाही हो रही है। जानकी पुल अपेक्षाकृत चौड़ा भी है। इन दिनों पर्यटकों की संख्या भी कम है। इससे लोगों को जानकी पुल पार कर स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
रामझूला पुल पर वाहनों पर रोक से अब जानकी सेतु पर भार बढ़ गया है। मुनिकीरेती से स्वर्गाश्रम जाने वाले इसी झूला पुल का सहारा ले रहे हैं। ईई आशुतोष के अनुसार जानकी पुल नई तकनीक से बना है। यह काफी भार सह लेगा। वाहन बढ़ने से इसकी सुरक्षा पर कोई असर नहीं होगा।
गुरुवार सुबह अचानक रामझूला पुल पर सुरक्षा के मद्देनजर आवाजाही रुकने से सैलानियों के चेहरे भी मुरझाए दिखे। पुल से गंगा का दीदार नहीं होने से कई सैलानी मायूस नजर आए। आसपास के व्यापारी भी पुल पर आवागमन रुकने से सकते में रहे। हालांकि, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद पुल पैदल आवाजाही के खोल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा उलटफेर: 3 पूर्व विधायक और पूर्व मेयर समेत 6 दिग्गजों ने थामा कांग्रेस का हाथ
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement