Report by : CWN Desk
Published at :
पत्रकार भूपेश कन्नौजिया ने किया 100वां रक्तदान, समाज सेवा में पेश की मिसाल

पत्रकार पारस बिष्ट ने भी किया रक्तदान

हल्द्वानी। दैनिक जागरण के पत्रकार भूपेश कन्नौजिया ने रविवार को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में अपना 100वां रक्तदान कर इतिहास रच दिया। वर्ष 2003 से शुरू हुआ उनका यह संकल्प आज युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा बन गया है।

कठिन परिस्थितियों और मौसम की चुनौतियों के बावजूद भूपेश ने रक्तदान का सिलसिला कभी नहीं रोका। इसी मौके पर CWN के पत्रकार पारस बिष्ट ने भी 20वीं बार रक्तदान कर यह साबित किया कि समाज सेवा में युवा भी पीछे नहीं हैं।

दोनों पत्रकारों ने अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है।

अस्पताल स्टाफ व स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना की, वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने इन्हें “Real Life Heroes” का दर्जा दिया।

पत्रकारिता सिर्फ कलम तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के लिए उदाहरण पेश करने का जरिया भी है – यह दोनों पत्रकारों ने साबित कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›