Connect with us

नई दिल्ली

कनखल पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत हत्या के प्रयास में बाप-बेटों समेत तीन अभियुक्तों को दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कनखल(हरिद्वार)- ऑपरेशन प्रहार के तहत गुरूवार को कनखल पुलिस ने हत्या के प्रयास में बाप-बेटों सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले में विवेचना के दौरान आईपीसी की धारा 307 में बढ़ोत्तरी की गई हैं।
थानाध्यक्ष कनखल नितेश शर्मा ने बताया कि थाने में 14 अगस्त को आसिफ पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी किशनपुर ने मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने के संबंध में आईपीसी की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया था। विवेचना के दौरान उक्त अभियोग में 307 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई। विवेचक चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर की ओर से टीम गठित कर बुधवार को थाना कनखल पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम तुफेल अहमद, वसीम और अमजद निवासी निवासी किशनपुर कनखल बताया है। पुलिस टीम में जगजीतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, महिला उपनिरीक्षक सोनल, हेड कांस्टेबल सूरजपाल, कांस्टेबल प्रलव, नितिन, सतेंद्र, गजय शामिल रहे।

Select Language

Advertisement