नई दिल्ली

रिंग रोड बनाए जाने की कार्रवाई गति पकड़ चुकी है,सचिव लोक निर्माण विभाग ने सर्किट हाउस में रिंग रोड को लेकर समीक्षा बैठक ली

रिंग रोड को 4 सेक्टर में बांटा गया है

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर में ट्रैफिक का लोड कम करने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए हल्द्वानी शहर के किनारे किनारे रिंग रोड बनाए जाने की कार्रवाई अब गति पकड़ चुकी है। सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ पंकज पांडेय ने सर्किट हाउस में रिंग रोड को लेकर समीक्षा बैठक ली जिसमें लोक निर्माण विभाग को सेक्टर 1 और सेक्टर 4 में कार्य करने के निर्देश दिए।
शहर के चारों तरफ बनने वाली रिंग रोड 50.425 किलोमीटर की प्रस्तावित है जिसे 4 सेक्टर में बांटा गया है। पहले सेक्टर में लमचौड़ से लेकर फुटकुवां गन्ना सेंटर तक प्रस्तावित है, दूसरे सेक्टर में गन्ना सेंटर से मोटा हल्दु तक प्रस्तावित है जबकि तीसरे सेक्टर में मोटाहल्दू से खेड़ा गोलापर होते हुए नरीमन काठगोदाम तक रिंग रोड प्रस्तावित है। चौथा सेक्टर नरीमन से गुलाब घाटी होते हुए ब्युरा पनियाली होते हुवे फतेहपुर के पास तक प्रस्तावित है। लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सचिव लोक निर्माण डॉ पंकज पांडे ने निर्देश दिए की चार सेक्टर की इस रिंग रोड में लोक निर्माण विभाग पहले और चौथे सेक्टर के कार्य को तेजी के साथ करें जबकि दूसरे और तीसरे सेक्टर के कार्य को एनएचएआई द्वारा अपने प्रोजेक्ट में ले लिया गया है । सचिव लोक निर्माण ने निर्देश दिए कि पहले और चौथे सेक्टर के लिए भूमि अधिग्रहण वह वन भूमि हस्तांतरण सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा किया जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी वंदना सिंह, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, ईई लोनिवि अशोक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी