Report by : CWN Desk
Published at :
कनखल पुलिस ने किया शराब तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी सीज

कनखल(हरिद्वार)- कनखल थाना क्षेत्र की जगजीतपुर चौकी पर चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है। कनखल पुलिस के मुताबिक एसएम तिराहा जगजीतपुर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूटी सवार युवक को रोका तो उसकी स्कूटी से 48 पव्वे 8 PM और 3 पेटी बीयर मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिनव निवासी बीएसएनल वाली गली निकट रोडवेज बस अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर, कांस्टेबल सत्येंद्र रावत शामिल रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›