Report by : Paras Bisht
Published at :
दहेज उत्पीड़न के कारण शिक्षिका ने की आत्महत्या, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी- एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मृतक शिक्षिका के परिजनों की तहरीर पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक शिक्षिका के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है, जिस कारण शिक्षिका ने आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मृतक शिक्षिका गीतांजलि के पति,उसकी सास और ननद के ऊपर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों ने बताया कि गीतांजलि का विवाह 30 नवंबर 2020 को ब्लॉक ऑफिस के पास अभिनव मेहरा नाम के युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए गीतांजलि को प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट भी करते थे। ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान शिक्षिका गीतांजलि ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले गीतांजलि ने अपनी बहन व अपनी दोस्त को इसकी सूचना दी थी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›