Report by : CWN Desk
Published at :
हल्दूचौड़(नैनीताल)- रामनगर के ढिकुली में कार्यरत हल्दूचौड़ निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की 1 माह पूर्व ही युवक की शादी हुई थी।
प्राप्त सूचना के अनुसार युवक रिजॉर्ट के छत की सफाई कर रहा था इस दौरान उसे करंट लग गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी विवेक तिवारी पुत्र पूरन चन्द्र तिवारी रामनगर के ढिकुली के एक रिजॉर्ट में काम करता था। रिजॉर्ट में रात में वह छत पर सफाई कर रहा था।इसी दौरान उसे करंट लग गया आनन फानन में विवेक को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयीं।रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।