Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पहुंचे राहुल गांधी, शाम की आरती में होंगे शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड आए हैं राहुल गांधी
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ पहुंच गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केदारनाथ में राहुल गांधी का स्वागत किया। तीर्थ पुरोहितों ने राहुल का किया स्वागत।
इससे पहले रविवार सुबह दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर से केदारनाथ रवाना हुए। जहां वह तीन दिन रहेंगे। यह उनकी नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस बाबत एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है।

Select Language

Advertisement