Connect with us

हरिद्वार

बीड़ी में चरस पीने के लिए साथ गए और झगड़ा होने पर कर दी हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा और आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फेरुपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर खेत में अधेड़ की गन्ने से पीट-पीट कर हत्या की गई थी। पथरी पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी राजमिस्त्री को गिरफ्तार किया है। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पेशे से दिहाड़ी मजदूर की हत्या की गई थी। हत्या बीड़ी
जिला पुलिस मुख्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को धनपुरा- फेरुपुर के बीच एक गन्ने के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में एक अधेड़ का शव मिला था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि अधेड़ ज्वालापुर क्षेत्र के निवासी युसुफ के यहां लंबे समय तक काम कर चुका था। पुलिस ने युसूफ से संपर्क साधा तब मृतक की पहचान महेंद्र (55) पुत्र प्रकाश सिंह उमर निवासी डांडीपुर थाना सहसपुर देहरादून के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि महेंद्र के भाई पाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस की पड़ताल में ऋतिक पुत्र अमर सिंह निवासी धनपुरा पथरी का नाम सामने आया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में सामने आया कि अधेड़ की मुलाकात उससे शराब के ठेके पर हुई थी। शराब के आदी महेंद्र ने चरस पीने वाले ऋतिक से बीड़ी पीने के लिए मांगी थी। चरस से भरी बीड़ी पीने के साथ वह पेशे से राजमिस्त्री ऋतिक के साथ चल दिया।
रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हो गई। विवाद अधिक होने पर ऋतिक ने खेत से गन्ना तोड़कर उस पर हमला कर दिया। उसके बाद पीट-पीट कर उसकी हत्या कर आरोपी अपने घर पहुंच गया, जिसके बाद उसने अपने कपड़े भी धो दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की प्रमुख तिथियों पर श्रद्धालुओं पर होगी पुष्पवर्षाः पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

Select Language

Advertisement