Connect with us

उत्तराखण्ड

कोश्या कुटोली तहसील का नाम अब श्री कैंची धाम तहसील होगा : मुख्यमंत्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्री कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री ने शुभकामना दी

देहरादून- भक्ति एवं विश्वास के पावन स्थल एवं हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित कैंची धाम के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों व सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों के कफ सिरप पर रोक, डॉक्टरों और मेडिकल स्टोरों को अलर्ट

कैंची धाम के स्थापना दिवस पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने दो घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि तहसील कोश्या कुटोली, जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीब करौरी के धाम के नाम से तहसील ‘‘श्री कैंची धाम’’ होगा। वर्ष भर श्री कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो, इस हेतु भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा भवाली सैनिटोरियम से नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण तीव्रता से करते हुए अगले वर्ष श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा।

Select Language

Advertisement