Report by : CWN Desk
Published at :
मेयर अनीता शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित

हरिद्वार- नगर निगम परिसर स्थित मेयर कार्यालय पर टैक्स अनुभाग एवं निर्माण विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा किये गये कार्यों हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें निगम के टैक्स अनुभाग के सहायक नगर आयुक्त, कर अधीक्षक, कर निरीक्षक एवं कर्मचारीगणों द्वारा वित्तीय वर्ष 2022/ 2023 में रिकार्ड तोड़ टैक्स वूसला गया है एवं निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा निगम क्षेत्र में पुलिया, सड़क एवं नाली इत्यादि का कार्य ससमय किया गया। जिसके लिये सभी को मेयर अनिता शर्मा द्वारा कर अनुभाग एवं निर्माण अनुभाग के अधिकारियों को पुष्प माला एवं प्रतीक चिन्ह उपहार सहित देकर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर मेयर ने कहा कि नगर निगम, हरिद्वार में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा अपनी पूर्ण निष्ठा एवं लगनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है एवं हरिद्वार शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये जाने हेतु कार्य किया गया है। जिसके लिये सभी अधिकार व कर्मचारी साधुवाद के पात्र हैं। भविष्य में भी इसी प्रकार से नगर निगम, हरिद्वार को उच्च शिखर तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। जिसमें समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगणों द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगें। महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम, हरिद्वार में महापौर, अधिकारी एवं कर्मचारीगण सभी एक पेड़ है, जिसको एक टीम के साथ काम करना चाहिए तथा टैक्स अनुभाग एवं निर्माण अनुभाग द्वारा किये गये कार्य बहुत सराहनीय है। भविष्य में इसी प्रकार से कार्य करने हेतु अनुग्रह किया गया। सम्मान समारोह के अवसर पर पार्षद तहसीन अंसारी, सुहैल कुरेशी, मेहरबान खान, जनसम्पर्क अधिकारी देवेश गौतम, महापौर स्टेनो राजू, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुन्दर प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता रचना पायल कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना, कर निरीक्षक लक्ष्मीकांत भटट, रामअवतार, नाथीराम, अवर अभियन्ता जगदीश, प्यारेलाल, दिनेशचन्द काण्डपाल, वरिष्ठ सहायक अखिलेश शर्मा, अमन गम्भीर टी०सी० पूर्णिमा, पूजा, सकलानन्द, सुभाष, अनिकेत, संजीव, देशराज राठौर, बृजपाल आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›