Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

कोतवाली पुलिस ने दिलाई कांवड़िए मनीष की खोई स्कूटी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- कांवड़ मेले की व्यवस्था के बीच एसएसपी अजय सिंह के दिशा-निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली से स्कूटी पर हरिद्वार आए कांवड़िए की खोई स्कूटी दिलाई है। कांवड़िए ने कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 11 जुलाई विष्णु गार्डन दिल्ली निवासी मनीष पुत्र ईश्वर सिंह स्कूटी पर सवार होकर हरिद्वार कांवड़ लेने आया था। इस दौरान मनीष अपनी स्कूटी हाथी पुल पर खड़ी करके स्थान भूल गया। लगातार तीन दिन तक मनीष अपनी स्कूटी ढूढ़ता रहा। स्कूटी न मिलने से परेशान होकर वह कोतवाली पहुंचा। जहां चेतक पुलिस कर्मियों ने कुछ ही देर में स्कूटी ढूंढकर मनीष को दे दी। मनीष ने वाहन मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर प्रसन्न होकर उत्तराखंड पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement